- Hindi News
- अतिथि अध्यापकों को करेंगे नियमित : गोबिंद कांडा
अतिथि अध्यापकों को करेंगे नियमित : गोबिंद कांडा
सिरसा | हरियाणालोकहित पार्टी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष गोबिंद कांडा ने सैकंडों समर्थकों सहित शनिवार को वार्ड नं २९ के इंद्रपूरी मोहल्ले में जनसंपर्क अभियान चलाया। कांडा ने लोगों से रु-ब-रु होते हुए कहा कि हलोपा के सत्ता में आने पर अतिथि अध्यापकों को नियमित करने की दिशा में सकारात्मक कदम उठाए जाएंगे और वर्षों से सेवा कर रहे अतिथि अध्यापकों को वेतनमान और अन्य लाभ प्रदान करने के लिए कमेटी का गठन किया जाएगा। जिसमें गेस्ट टीचर के प्रतिनिधि भी शामिल होंगे।