भाजपा में हर बिरादरी का सम्मान: गोकुल
सिरसा | भाजपाही एकमात्र ऐसी राजनीतिक पार्टी हैं जहां हर बिरादरी को समान दृष्टि से देखा जाता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कुशल नीतियों का ही परिणाम है आज देश एवं प्रदेश में हर वर्ग के लोगों को लाभ मिल रहा है। इसी का असर प्रदेश के चुनावों में देखने को मिलेगा। यह बात युवा भाजपा नेता गोकुल सेतिया गांव जोधकां में ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहे। गोकुल ने कहा कि पार्टी की कुशल नीतियों की बदौलत प्रदेश में भाजपा की सरकार बनना तय है और सिरसा के लोग भी सत्ता में भागीदार बनेंगे। गोकुल सेतिया ने सभी से आह्वान करते हुए कहा कि वे पंद्रह अक्टूबर को होने वाले मतदान के लिए भाजपा प्रत्याशी सुनीता सेतिया के समर्थन में वोट डालें ताकि उनकी जीत से सिरसा में विकास के नए आयाम स्थापित हो सकें। उन्होंने कहा कि अब तक सत्ता के लालची लोगों ने सिरसा की जनता को ठगा है। ऐसे लोगों की करनी और कथनी को स्थानीय लोग जान चुके हैं।