चत्तरगढ़पट्टी में नाबालिग से कुकर्म
शहरके चत्तरगढ़पट्टी क्षेत्र में 11 सितंबर की रात को एक नाबालिग लड़के से उसके ही मकान मालिक के बेटे ने कुकर्म कर दिया। पीड़ित छात्र का परिवार कहीं अपनी रिश्तेदारी में गया हुआ था। आरोपी युवक ने जान से मारने की धमकी देते हुए यह अपराध किया। पीड़ित छात्र का परिवार जब वापस लौटा तो उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
चत्तरगढ़पट्टी क्षेत्र में रोहताश नामक व्यक्ति के घर में एक परिवार किराये के कमरे में रहता है। 11 सितंबर को पीड़ित छात्र का बाकी परिवार कहीं रिश्तेदार के यहां गया हुआ था। उस रात मकान मालिक रोहताश का बेटा मोहित पीड़ित बच्चे के पास गया और उसके साथ जबरदस्ती कुकर्म किया। पीड़ित बच्चे ने सारी बात अपने परिजनों को आने पर बताई। उसके बाद आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करवाया।