पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एकात्म मानव दर्शन विषय पर विचार गोष्ठी आज

एकात्म मानव दर्शन विषय पर विचार गोष्ठी आज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सीडीएलयूस्थित सीवी रमन भवन के सेमिनार हॉल में पंचनद शोध संस्थान रविवार को विचार गोष्ठी एवं वार्षिक होगी। इसकी तैयारियों को लेकर पंचनद अध्ययन केंद्र में बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता केंद्र चेयरमैन डाॅ. दिलबाग सिंह उप चेयरमैन डाॅ. डीपी वार्ने ने की। उन्होंने बताया कि गोष्ठी में मुख्य वक्ता माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय भोपाल के वीसी डाॅ. वीके कुठियाला होंगे। वे एकात्म मानव दर्शन विषय पर विचार प्रकट करेंगे। उन्होंने बताया कि गोष्ठी की अध्यक्षता आईएमए के पूर्व अध्यक्ष डाॅ. वेद बेनीवाल करेंगे जबकि पंचनद शोध संस्थान के राज्य समन्वयक डाॅ. ऋषि गोयल विशिष्ट अतिथि होंगे। मौके पर कोषाध्यक्ष सुमेर सैनी, रमेश हंस, विनोद ग्रोवर, डाॅ. सेवा सिंह बाजवा, डाॅ. अमित सिहाग, डाॅ. रविंद्र कुमार, ओमदा लांबा, गुरदीप सैनी, सीताराम खत्री, सौजन्य विमलेश, सुरेंद्र कुमार, राममेहर आिद मौजूद थे।