पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विश्वकर्मा एजुकेशन ट्रस्ट का सम्मान समाराेह आज

विश्वकर्मा एजुकेशन ट्रस्ट का सम्मान समाराेह आज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
{42 विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति दी जाएगी

भास्करन्यूज | डबवाली/सिरसा

श्रीविश्वकर्मा एजुकेशन ट्रस्ट सिरसा की ओर से आज सिरसा के सनातन धर्म संस्कृति कॉलेज में छात्रवृत्ति वितरण सम्मान समारोह होगा। इसमें मुख्यातिथि जयपुर के सत्र न्यायधीश साहबराम मोट्यार जिले के सुथार जांगिड़ समाज के मेधावी जरूरतमंद विद्यार्थियों को सम्मानित करेंगे। ट्रस्ट प्रधान प्रोफेसर हरपाल सुथार सचिव ओमप्रकाश कुलरिया ने बताया कि जिलेभर से मिले आवेदनों के आधार पर 10वीं के बाद बोर्ड विश्वविद्यालय कक्षाओं में 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले 42 विद्यार्थियों को छात्रवृति दी जाएगी। बोर्ड विश्वविद्यालय की परीक्षाओं में 70 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले 68 विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि सुबह 10 बजे आयोजन की शुरुअात मुख्यातिथि जयपुर के सत्र न्यायधीश साहबराम मोट्यार करेंगे। मौके पर पृथ्वीराज कुलरिया, खूबराम सुथार, धर्मेंद्र मांडण फेफाना, डॉ. ओपी बोदलिया, डॉ. कर्मपाल आर्य, सुलतान सुथार अन्य हिस्सा लेंगे।