पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बारिश से कॉटन को हो रहा भारी नुकसान

बारिश से कॉटन को हो रहा भारी नुकसान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बारिशसे अब कॉटन की फसल को नुकसान होना शुरू हो गया है। जिससे किसानों की मेहनत पर पानी फिरता नजर आने लगा है। पिछले सप्ताह से अब तक 45 एमएम बारिश हो चुकी है। बता दें कि जिले में इस सीजन में 2 लाख हैक्टेयर पर कॉटन की बिजाई की गई है। जबकि करीब 60 हजार हैक्टेयर पर धान की रोपाई हुई है।

पहलेमिलता फायदा

मानसूनसीजन में बारिश होने से कॉटन फसल को काफी फायदा मिलता। मानसून में बारिश कम होने से किसानों से कड़ी मशक्कत से कॉटन फसल को बचाकर रखा। इस समय कॉटन की चुनाई का समय शुरू हो गया है।जिसके कारण बारिश से अब नुकसान शुरू हो गया है। किसान रामस्वरूप, हरी सिंह, भाल सिंह विरेंद्र साहू ने कहा कि किसानों को पहले बारिश नहीं होने से नहरी पानी कम मात्रा मिला। किसानों ने मेहनत करके फसल को बचाकर रखा है। कृषि विभाग के उपनिदेशक डॉ. वजीर सिंह ने कहा कि बारिश होने से अब कॉटन की फसल में नुकसान होना शुरू हो गया है।