अग्रसेन स्कूल के चौधरी बने उपप्रधान
सिरसा | महाराजाअग्रसेन स्कूल चेरिटेबल ट्रस्ट के द्विवार्षिक चुनाव के मद्देनजर शनिवार को कुछ पदों पर आपसी सहमति बनी। इसमें राजकुमार चौधरी को उपप्रधान, योगेंद्र गुप्ता को सचिव, सुशील बंसल को कोषाध्यक्ष, चंद्रमोहन चाडीवाल को सहसचिव चुना गया है। उक्त सभी निर्विरोध चुने गए पदाधिकारियों ने सभी के प्रति आभार जताया। नवनियुक्त सदस्यों ने कहा कि उनका मुख्य मकसद स्कूल की प्रबंधन समिति की गतिविधियों को बढ़ावा देना है।