हत्यारे को उम्रकैद
सिरसा | जिलाअदालत ने हत्या के मामले में गुरूवार को फैसला सुनाते हुए आरोपी उम्रकैद की सजा सुनाई है। मामले के अनुसार गांव रोड़ी निवासी बिरखा राम के साथ अमरीक सिंह का जमीनी विवाद चल रहा था। जुलाई 2013 में अमरीक सिंह ने खेत में बिरखा राम की हत्या कर दी थी। इस मामले में कोर्ट ने गुरूवार को फैसला सुनाया। कोर्ट ने अमरीक सिंह को दोषी माना। उसे उम्रकैद की सुजा सुनाई है।