छात्रा से छेड़छाड़ का आरोपी क्लर्क जेल भेजा
सिरसा | नाबालिगछात्रा द्वारा लगाए गए छेड़छाड़ के मामले में गांव दड़बा के राजकीय स्कूल के क्लर्क को महिला थाना की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसे गुरूवार को कोर्ट में पेश किया गया और जेल भेज दिया। महिला थाना की एएसआई सुनीता रानी ने बताया कि गांव दड़बा के राजकीय स्कूल के क्लर्क पृथ्वी सिंह निवासी दड़बाकलां पर नौवीं कक्षा की छात्रा ने छेड़छाड़ करने के आरोप लगाए थे। पुलिस ने मामले की जांच करके आरोपी पृथ्वी सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। गुरूवार को कोर्ट में पेश करते हुए उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।