आज रहेगी बिजली बाधित
सिरसा | शहरकी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, जेल कॉलोनी, शक्तिनगर , बरनाला रोड़, बाटा कॉलोनी, एमआईटीसी कॉलोनी, हुडा फीडर, सेक्टर 19, 20 और पुलिस लाइन की बिजली सप्लाई शुक्रवार को सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक बाधित रहेगी। यहां पर बिजली निगम नई केबल डालने का कार्य कर रहा है। एसडीओ डी आर वर्मा ने बताया कि बिजली निगम गर्मी के मौसम की तैयारियां करते हुए पुरानी केबल बदलकर नई केबल डालने का कार्य कर रहा है।