कला और विज्ञान प्रदर्शनी में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा
सिरसा | डीएवीस्कूल में गुरुवार को अभिभावक-अध्यापक दिवस कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम के दौरान कला एवं विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जिला शिक्षा अधिकारी सुरेश कुमार शर्मा मुख्यअतिथि थे जबकि अध्यक्षता स्कूल प्राचार्य राजीव उतरेजा ने की। दीप प्रज्जवलित करने के बाद मुख्यअतिथि ने प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। प्रदर्शनी के दौरान पेटिंग, कुकिंग, मेहंदी, आर्यभट्ट, फोटोग्राफी, रंगोली, क्रिएटिव आर्ट, साइंस, कंप्यूटर, बुक बाइंडिंग, सामान्य ज्ञान, रिसाइकलिंग ऑफ पेपर, टाई एंड डाई क्लब के बच्चों ने अपने हाथों से बनाई वस्तुओं का प्रदर्शन करके अपनी कला प्रतिभा का प्रदर्शन किया। सभी ने प्रदर्शनी में बच्चों द्वारा प्रदर्शित अलग-अलग मॉडल आकर्षक कलाकृतियों का अवलोकन किया।