रोडवेज के प्रशिक्षण केंद्र में चार पदों के लिए भर्ती 24 को
सिरसा | हरियाणाराज्य परिवहन विभाग से सेवानिवृत हुए चालक जिनका सेवा रिकाॅर्ड अच्छा रहा है। जिनके खिलाफ कोई आपराधिक मामला दर्ज रहा हो। उनमें से 4 चालकों की ठेके के आधार पर प्रशिक्षण केंद्र हरियाणा राज्य परिवहन सिरसा में नियुक्ति की जानी है। हरियाणा राज्य परिवहन सिरसा के वर्कस मैनेजर मनोज शर्मा ने इच्छुक चालकों से कहा है कि वे साक्षात्कार के लिए कर्मशाला प्रबंधक हरियाणा राज्य परिवहन सिरसा के कार्यालय में 24 फरवरी 2016 को पहुंच सकते हैं। उन्होंने बताया कि भर्ती, नियम एवं मानदेय संबंधी शर्तें विभागीय एवं सरकार से समय-समय पर प्राप्त हिदायतों अनुसार लागू होगी।