भवन निर्माण मजदूर सम्मेलन स्थगित
सिरसा | भवनएवं संनिर्माण कामगार संघ हरियाणा द्वारा 21 फरवरी को हिसार जिला के हांसी में प्रस्तावित भवन निर्माण मजदूर उत्थान सम्मेलन स्थगित कर दिया गया है। हरियाणा भवन संनिर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के सदस्य रोहताश जांगड़ा ने बताया कि प्रदेश स्तरीय इस कार्यक्रम में हरियाणा के वित्त एवं श्रम मंत्री कैप्टन अभिमन्यु मुख्यातिथि प्रस्तावित थे, लेकिन अपरिहार्य कारणों से यह सम्मेलन स्थगित कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि निकट भविष्य में सम्मेलन की आयोजन तिथि दोबारा घोषित की जाएगी