जीवन में हर कदम पर रखें सकारात्मक सोच: छाबड़ा
शहरके स्थानीय नेशनल कॉलेज में एक्सपर्ट सेल्फ डेवलपमेंट वर्कशॉप का आयोजन किया गया।
एक्सपर्ट स्किल डेवलपमेंट संस्थान काॅलेज प्लेसमेंट सेल द्वारा आयोजित वर्कशॉप में अलग-अलग सत्रों के तहत विद्यार्थियों को आज के इस हाईटेक प्रतिस्पर्धी युग में सफलता हासिल करने के लिए जानकारी दी गई। मुख्य वक्ता विनीत छाबड़ा ने व्यक्तित्व-विकास की उपयोगिता के महत्व दर्शाया। उन्होंने निरंतर व्यक्तित्व में मेहनत रुपी निवेश करते रहने पर बल दिया। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को जीवन के प्रत्येक कदम पर सकारात्मक सोच रखने की सलाह दी। विशेषज्ञ संदीप खुराना ने बताया कि किस तरह से विद्यार्थी अपनी प्रतिभा को निखारते हुए अभिप्रेरणा, आत्मविश्वास और बेहतरीन तैयारी के बल पर विभिन्न क्षेत्रों में कैरियर बना सकते हैं। इस अवसर पर प्रिंसिपल डाॅ. सुमन, डाॅ. प्रेम कंबोज, केएल गुप्ता, डाॅ. रविंद्र पुरी उपस्थित थे।