कर्मजीत ने जीता जिला केसरी का खिताब
चौधरीदलबीर सिंह इंडोर स्टेडियम में जिला स्तरीय कुश्ती अखाड़ा, कुमार केसरी दंगल का आयोजन किया गया। इन मुकाबलों में जिलेभर से खिलाड़ियों ने अपना दमखम दिखाया। प्रतियोगिता के दूसरे दिन फाइनल मुकाबले हुए।
विजेताओं को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। जिला कुमार के विजेता खिलाड़ी को 2100 जबकि दूसरे नंबर पर रहने वाले को 1100 रुपये नकद इनाम से सम्मानित किया गया। इसके अलावा जिला केसरी में प्रथम रहने वाले को 3100 जबकि द्वितीय स्थान रहने वाले को 2100 रुपये देकर सम्मानित किया गया। खेल विभाग के जगदीप बराड़ ने बताया कि जिला केसरी के फाइनल मुकाबले में कर्मजीत और सिमरजीत की भिड़ंत हुई। इसमें प्रतापगढ़ अखाड़े के कर्मजीत को जिला केसरी का खिताब मिला जबकि शाहपुर बेगू अखाड़े के सिमरजीत द्वितीय स्थान पर रहे। जिला कुमार के मुकाबलों में फाइनल मैच प्रतापगढ़ अखाड़े के विक्रम और कमल भिड़े। विक्रम को जिला कुमार की उपाधि दी गई।
भार वर्ग प्रथम द्वितीय
63श्रीराम सोनू
69 गुरप्रीत कमल
76 धर्मवीर विक्रम
85 दीपविंद्र जगदीश
50 राजेंद्र राजकुमार
54 विनोद संजय
58 उमाशंकर मनदीप
30 नरेश रविंद्र
भारवर्ग प्रथम द्वितीय
34रामप्रताप मुकेश
36 अशोक संदीप
38 रविंद्र बोनी
40 वरिंद्र हरीश
42 योगेश जयवीर
45 कालूराम राजेश
48 सुनील सुरेश
52 प्रेम सुशील