बरसाती पानी निकासी के लिए बनाए गए नाले बन रहे परेशानी
शहरमें बरसाती पानी की निकासी के लिए बनाए गए नाले लोगों के गले की फांस बन गए हैं। बरसाती नालों की सही समय पर सफाई होने पर वो गंदगी से उफन रहे हैं। डबवाली रोड पर बनाए गए बरसाती नालों से वहां के दुकानदार वहां के निवासी बहुत परेशान है। डबवाली रोड के दुकानदार दाताराम, रमेश, अक्षय ने बताया कि नालों की लंबे अरसे तक सफाई नहीं होती। जिससे गंदा पानी बाहर निकलने लगता है और बीमारी फैलने की डर बना रहता है। जिससे वहां पर रह रहे लोगों की जीना मुश्किल हो जाता है। दुकानदारों ने अथॉरिटी से अपील की है कि इन बरसाती नालों की जल्द से जल्द सफाई करवाई जाए
सिरसा। डबवाली रोड पर बनाए गए बरसाती नाले की सफाई नहीं होने के कारण सड़क पर बहता पानी।