धुंध में सड़कों पर पशु, ट्रैफिक लाइट खराब
दोदिनों से ठंड में इजाफा होने लगा है। सुबह सवेरे और देर रात को घना कोहरा होने लगा है। ऐसे में जिले में से गुजरने वाले नेशनल हाईवे पर स्थित करीब दो दर्जन डेंजर जोन हादसों को न्योता दे रहे हैं और हादसे हो भी रहे हैं। बीते सोमवार की देर रात और मंगलवार की सुबह नेशनल हाईवे पर गांव साहुवाला प्रथम और डिंग मोड़ के पास हुए सड़क हादसों ने दो युवकों की जान ले ली और 25 यात्री घायल हो गए। फिर भी पुलिस प्रशासन और सड़क सुरक्षा संगठन निष्क्रिय हुआ पड़ा है।
जरूरतहै अब सड़क सुरक्ष सप्ताह मनाने की
यातायातपुलिस और सड़क सुरक्षा संगठन के पदाधिकारियों सदस्यों ने बीते माह 10 जनवरी से 16 जनवरी तक सड़क सुरक्षा सप्ताह मनाते हुए खानापूर्ति कर ली थी। जरूरत तो अब है घने कोहरे के दौरान सड़क सुरक्षा सप्ताह मनाने की ताकि सड़क हादसे हों। लेकिन ठिठुरा देने वाली ठंड में और घने कोहरे में सड़क सुरक्षा सप्ताह मनाने वाले भी सड़कों पर निकलना पसंद नहीं कर रहे।
गौरतलब है कि शहर में से गुजरने वाले नेशनल हाईवे पर करीब दो दर्जन ऐसे डेंजर जोन हैं जहां घने कोहरे के दौरान जरा सी लापरवाही होते ही सड़क हादसे हो सकते हैं। बीते दो दिनों में जो सड़क हादसे हुए वे शहर से बाहरी क्षेत्र से गुजरने वाले नेशनल हाईवे पर हुए थे। कमोबेश ऐसी ही स्थिति स्टेट हाईवे सिरसा बरनाला रोड, सिरसा भादरा रोड और सिरसा रानियां रोड पर भी है। घने कोहरे के दौरान चलते वाहनों में केवल आमने सामने की भिड़ंत हो सकती है बल्कि पीछे से ऑवरटेक करते हुए भी हो सकती है। घनी धुंध में साफ दिखाई देने पर कई वाहन सड़क के डिवाइडर से ही टकरा कर दुर्घटनाग्रस्त हो जाते हैं। दरअसल, इन डिवाइडरों पर रिफ्लेक्टर भी कहीं लगे हैं तो कहीं नहीं लगे। ज्यादातर सड़क हादसे चौक, चौराहों, टी प्वाइंट और तीव्र मोड़ पर होते हैं। यातायात सुरक्षा सप्ताह के दौरान सड़कों पर सफेद पट्टी भी लगाई गई थी और रिफ्लेक्टर भी लगाए गए लेकिन स्टेट हाईवे पर ऐसा कुछ भी नहीं किया गया।
ट्रैफिक सिग्नल लाइटें भी खराब
अचरजकी बात तो यह है कि शहर के लाल बत्ती चौक, भूमण शाह चौक, सांगवान चौक, अंबेडकर चौक शाह सतनाम सिंह चौक पर लगी हुई ट्रैफिक सिग्नल लाइटें भी कई महीनों से खराब हैं। प्रशासन उनको ठीक कराने की जहमत तक भी नहीं कर रहा है।
सीधी बात | एसपीसतेंद्र गुप्ता से
भास्कर| इनदिनों घना कोहरा बढ़ रहा है और सड़क हादसे भी हो रहे हैं, यातायात पुलिस और सड़क सुरक्षा संगठन निष्क्रिय क्यों है।
एसपी| पुलिसतो निष्क्रिय नहीं है। हां, सड़क सुरक्षा संगठन को जरूर अलर्ट करेंगे कि वह एक्शन में आए।
भास्कर| सड़कसुरक्षा संगठन के प्रधान तो आप खुद हैं तो इसमें ढील क्यों हो रही है।
एसपी| नहींढील नहीं होने देंगे। जल्द ही सड़क सुरक्षा संगठन की मीटिंग बुलाएंगे और उनको जरूरी निर्देश देंगे। फिलहाल मैं हिसार एक मीटिंग में आया हुआ हूं, सिरसा पहुंचने के बाद इस मुद्दे को गंभीरता से लेंगे।
वर्ष दृश्यता
20159 मीटर
2014 10 मीटर
2013 11 मीटर
हिसार रोड पर दिल्ली पुल, महाराणा प्रताप चौक, बस स्टैंड के पास टी प्वाइंट, अंबेडकर चौक, लाल बत्ती चौक, सांगवान चौक, अरोड़वंश चौक, परशुराम चौक, गोल डिग्गी चौक, शाह सतनाम सिंह चौक, भगत सिंह चौक, घंटाघर चौक, भगत सिंह चौक, नेता जी सुभाष चंद्र बोस चौक, गीता भवन रोड की गलियों के टी प्वाइंट, शिव चौक, वाल्मीकि चौक, नागरिक अस्पताल चौक। ये ऐसी जगह हैं जहां चारों तरफ से वाहनों का आवागमन होता रहता है। जिस चौक पर यातायात पुलिस कर्मचारी तैनात नहीं होते वहां सड़क हादसा होने का खतरा ज्यादा मंडराता रहता है।
हिसार रोड महाराना प्रताप चोक पर डिवाइडर पर रिप्लेक्टर होने से अकसर वाहन टकराने से क्षतिग्रस्त हुआ डिवाइडर।
सिरसा। बस स्टैंड के पास बरनाला रोड तिकोनी पर यातायात कंट्रोल करने वाले पुलिसकर्मी गायब अौर सड़क पर मस्ती में बैठे आवार पशु।