पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • भिवानी के इनकम टैक्स के डिप्टी कमिश्नर एस दयाल संभालेंगे सिरसा का अतिरिक्त कार्यभार

भिवानी के इनकम टैक्स के डिप्टी कमिश्नर एस दयाल संभालेंगे सिरसा का अतिरिक्त कार्यभार

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भिवानीके इनकम टैक्स के डिप्टी कमिश्नर एस दयाल को सिरसा के इंकम टैक्स का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। विभाग की ओर से इस संबंध में आदेश जारी कर दिए गए हैं। इस बात की पुष्टि करते हुए आयकर अधिकारी आरके गर्ग ने की है।

बता दें, रिश्वत मांगने और आय से अधिक संपत्ति के मामले में सीबीआई की ओर से जकड़े गए सिरसा के इंकम टैक्स विभाग के आरोपी डिप्टी कमिश्नर नितिन गर्ग की गिरफ्तारी के बाद से उनका पद रिक्त चल रहा है। आयकर विभाग में स्थित उनके रूम पर बीते शनिवार से ही ताला जड़ा हुआ है। रिक्त हुए पद का अतिरिक्त कार्यभार भिवानी के इंकम टैक्स के डिप्टी कमिश्नर एस दयाल को सौंपे जाने के आदेश जारी हुए हैं। वे एकाध दिनों में यहां का भी कार्यभार संभालेंगे। आरोपी नितिन गर्ग के खिलाफ सिरसा के एक व्यापारी पुरुषोत्तम गोयल ने उनकी फर्म के केस का सेटलमेंट करने की एवज में दो लाख रुपये की रिश्वत मांगने की शिकायत सीबीआई से की थी। सीबीआई ने उस शिकायत का संज्ञान लेते हुए आरोपी नितिन गर्ग के बठिंडा स्थित आवास और उनके रिश्तेदारों के नाम से संचालित सिरसा और बठिंडा स्थित ग्लोबल लैब डबवाली के संदिग्ध जगहों पर रेड की थी। उसके बाद आरोपी गर्ग और उसके नौकर प्रिंस को भी गिरफ्तार कर लिया था।

आरोपित पूर्व डिप्टी कमिश्नर की गिरफ्तारी के बाद से था पद खाली, जल्द संभालेंगे कार्यभार

खबरें और भी हैं...