पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सीडीएलयू में गैरशिक्षक कर्मियों की बैठक में हंगामा, तीन का इस्तीफा

सीडीएलयू में गैरशिक्षक कर्मियों की बैठक में हंगामा, तीन का इस्तीफा

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पदाधिकारियों का इस्तीफा अभी नामंजूर किया गया है

भास्करन्यूज | सिरसा

चौधरीदेवीलाल विश्वविद्यालय गैरशिक्षक कर्मचारी यूनियन में प्रधान के खिलाफ बगावत खुलकर सामने गई है। यूनियन के काम होने के कारण तीन पदाधिकारियों ने रोष स्वरूप सामूहिक त्यागपत्र दे दिया। इससे यूनियन की बैठक में हंगामा हो गया और विभिन्न मुद्दों को लेकर पदाधिकारी आपस में भिड़े। बाद में पदाधिकारियों की ओर से मांगे पूरी कराने के लिए यूनियन प्रधान को एक माह का समय दिया गया।

सीडीएलयू की गैरशिक्षक कर्मचारी यूनियन के पदाधिकारियों के चुनाव करीब 8 माह पूर्व हुए। इसमें कृष्ण यादव को प्रधान चुना गया। लेकिन यूनियन में विभिन्न मांगों को लेकर पदाधिकारी आपस में एकमत नहीं हो पाए और विश्वविद्यालय प्रशासन के समक्ष उक्त मांगे नहीं रखी जा सकीं। इसलिए पदाधिकारियों में प्रधान के प्रति रोष बढ़ता गया। बुधवार को गैरशिक्षक कर्मचारी यूनियन की सीवी रमन भवन के सेमिनार हाल में बैठक हुई। बैठक में मुद्दा उठाया गया कि यूनियन की नई कार्यकारिणी गठित होने के बाद एक भी मांग पूरी नहीं हुई है। बैठक में पदाधिकारियों ने प्रधान कृष्ण यादव का इस्तीफा मांग लिया। इस बात पर बैठक में हंगामा हो गया। पदाधिकारी एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाने लगे। इसी के रोष स्वरूप यूनियन के महासचिव कुलदीप गहलावत, उपप्रधान सुनील बब्बर और कैशियर रविंद्र सैनी ने सामूहिक रूप से इस्तीफा सौंप दिया। तीनों पदाधिकारियों के इस्तीफे से बैठक में जमकर शोर-शराबा भी हुआ। बाद में प्रधान को मांगे पूरी कराने के लिए एक माह की मोहलत और दी गई तथा इतने समय तक उक्त पदाधिकारियों का इस्तीफा भी नामंजूर किया गया।

एक माह का समय दिया गया है : प्रधान

^यूनियनपदाधिकारियों की बैठक हुई है। चर्चा के दौरान अनुभव हुआ है कि पदाधिकारियों के बीच समन्वय की कमी है इसलिए समन्वय स्थापित करने के लिए रामचंद्र मौर्य को कॉर्डिनेटर नियुक्त किया गया है। एक माह के दौरान पदाधिकारियों की पांच मांगों को पूरा करने का प्रयास किया जाएगा। मेरे त्यागपत्र मांगने जैसी कोई बात नहीं हुई।\\\'\\\' कृष्णयादव, प्रधान, गैरशिक्षक कर्मचारी यूनियन

ये हैं पदाधिकारियों की मुख्य मांगें

{सीडीएलयूकैंपस में कर्मचारियों के लिए बनाए गए नवनिर्मित मकानों का आवंटन किया जाए।

{कर्मचारियों की वरिष्ठता सूची तैयार की जाए।

{कैंपस में कर्मचारियों के लिए सुपर-एच क्वार्टरों का निर्माण किया जाए, एक माह में टेंडर आमंत्रित किए जाए।

{सीडीएलयू में कर्मचारियों के नये पदों को सरकार से मंजूरी दिलाई जाए।

{कर्मचारी यूनियन का रजिस्ट्रेशन रिन्यू कराया जाए।

एक वर्ष से बिना रजिस्ट्रेशन चल रही यूनियन

किसीभी कर्मचारी यूनियन का रजिस्ट्रेशन होना जरूरी है। हर वर्ष यूनियन की कार्यकारिणी को रिन्यू करवाकर पंजीकरण भी रिन्यू कराना पड़ता है लेकिन सीडीएलयू गैरशिक्षक कर्मचारी यूनियन के पंजीकरण का नवीनीकरण नहीं हो पाया है। कागजी कमी के अभाव में बार-बार पत्र रहे हैं लेकिन इसके बावजूद यूनियन बिना पंजीकरण के ही चलाई जा रही है। इस बात का खुलासा भी बुधवार कोई हुई बैठक में हुआ।

खबरें और भी हैं...