पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सीड पेस्टीसाइड और फर्टिलाइजर्स यूनियन ने तंवर को सौंपा ज्ञापन

सीड पेस्टीसाइड और फर्टिलाइजर्स यूनियन ने तंवर को सौंपा ज्ञापन

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
केंद्रसरकार की ओर से बीज एवं कीटनाशक विक्रेताओं पर लागू की गई शैक्षिक योग्यता की शर्त को हटाने की मांग को लेकर एकता सीड पेस्टीसाइड एंड फर्टिलाइजर्स यूनियन के पदाधिकारियों ने हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व सांसद डॉ. अशोक तंवर को ज्ञापन सौंपा।

तंवर को सौंपे गए ज्ञापन में यूनियन पदाधिकारियों विपिन अरोड़ा, राजेश सचदेवा, संजय जैन, इंद्रप्रीत सिंह, भूपेंद्र सेठी, विकास बंसल, नरेश कुमार ज्ञानचंद जिंदल ने कहा कि कीटनाशक एवं फर्टिलाइजर लाइसेंस के लिए केंद्र सरकार की ओर से शैक्षिक शर्त को थोंपा गया है जो नाजायज है। जारी अधिसूचना के मुताबिक सीड, पेस्टीसाइड और फर्टिलाइजर विक्रेता को बीएससी एग्रीकल्चर की शैक्षिक योग्यता लेनी जरूरी कर दी गई है। करीब डेढ़ लाख लाइसेंसधारकों को दाखिला देने के लिए हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के पास इतनी ज्यादा मात्रा में सीटें भी उपलब्ध नहीं हैं और 30 वर्ष से ज्यादा उम्र के व्यक्तियों का विश्वविद्यालय में दाखिला लेने की भी अनुमति भी नहीं है। ऐसे में विक्रेता कृषि पदवी कहां से लाएं, यह जटिल सवाल है।

ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई कि केंद्र सरकार इस निर्णय को रद्द कर विक्रेताओं को कुछ माह का प्रशिक्षण दिलाकर पुराने लाइसेंस को ही उसका अनुभव प्रमाण पत्र माना जाए। इस मौके पर कांग्रेस नेता नवीन केडिया, शीशपाल केहरवाला, गोपाल कंबोज, जग्गा सिंह बराड़, कर्मचंद शर्मा, कुलदीप गदराना, अमित सोनी सहित अन्य लोग भी थे।

खबरें और भी हैं...