पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सीडीएलयू में सेमिनार आज, बायोटेक में नई तकनीकों पर चर्चा होगी

सीडीएलयू में सेमिनार आज, बायोटेक में नई तकनीकों पर चर्चा होगी

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिरसा | चौधरीदेवीलाल विश्वविद्यालय के बॉयोटेक्नोलॉजी विभाग की ओर से बॉयोटेक्नोलॉजी एमर्जिंग ट्रेंडस विषय पर आयोजित होने वाली दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी की तैयारियां पूरी कर ली गई है। विभाग के अध्यक्ष प्रोफेसर सुरेश गहलावत ने बताया कि दो दिन चलने वाली कांफ्रेंस में बॉयोटेक्नोलॉजी के विभिन्न पहलुओं पर आत्ममंथन होगा। उन्होंने कहा कि इस कांफ्रेंस के संरक्षक सीडीएलयू के वीसी डा. आरएस शर्मा हैं। कार्य को सुचारू रूप से चलाने के लिए अलग-अलग कमेटियां गठित की गई है

उन्होंने कहा कि पब्लिकेशन और प्रिंटिंग कमेटी का कन्वीनर डा. आरके सलार, यातायात कमेटी का कन्वीनर डा. जेएस दुहन को सांस्कृतिक कमेटी का कन्वीनर डा. दीप्ति धर्माणी को स्टेज कमेटी का कन्वीनर डा. एमके किदवई, पंजीकरण कमेटी के कन्वीनर डाॅ. मंजु नेहरा, टेक्निकल सेशन कमेटी के कन्वीनर डाॅ. कंवलजीत संधु और प्रैस तथा मीडिया कमेटी का कन्वीनर डाॅ. दिलबाग सिंह को बनाया गया है।

खबरें और भी हैं...