पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 15 ग्राम स्मैक सहित एक गिरफ्तार

15 ग्राम स्मैक सहित एक गिरफ्तार

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिरसा | जिलेकी स्पेशल स्टाफ पुलिस ने गश्त चैकिंग के दौरान शहर के बेगू रोड क्षेत्र से एक व्यक्ति को 15 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपी की पहचान पवन कुमार निवासी गांव बुढाभाणा के रूप में हुई है। पुलिस ने इस संबंध में स्मैक सप्लायर समेत दो लोगों के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत थाना शहर सिरसा में मामला दर्ज कर सप्लायर की तलाश आरंभ कर दी है। स्पेशल स्टाफ के प्रभारी उप निरीक्षक राजाराम ने बताया कि सहायक उप निरीक्षक सूबे सिंह पर आधारित पुलिस पार्टी ने महत्वपूर्ण सूचना के आधार पर गांव बुढ़ाभाणा निवासी पवन कुमार को 15 ग्राम स्मैक के साथ काबू किया। उन्होंने बताया कि पकड़े गए आरोपी से पूछताछ कर दूसरे आरोपी को शीघ्र ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा। आरोपी को सिरसा अदालत में पेश कर रिमांड हासिल किया जाएगा।

खबरें और भी हैं...