गुरु रविदास का प्रकाश उत्सव 21 से
सिरसा | संतगुरु रविदास महाराज का प्रकाश उत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास सभा (रजि.) के प्रधान फकीर चंद कालोरिया ने बताया कि जयंती पर्व के अवसर पर एक सप्ताह तक प्रभात फेरियों का आयोजन किया जाएगा। 21 फरवरी को बाजारों में शोभायात्रा निकाली जाएगी। इस शोभायात्रा को भाजपा के जिला महामंत्री यतींद्र सिंह एडवोकेट झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। रानियां रोड स्थित श्री गुरू रविदास मंदिर में 22 फरवरी को मुख्य समारोह होगा जिसमें सिरसा लोकसभा से सांसद चरणजीत सिंह रोड़ी मुख्यातिथि के तौर पर शिरकत करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व मंत्री भागीराम करेंगे जबकि बार एसोसिएशन के पूर्व प्रधान समाजसेवी सुरेश मेहता एडवोकेट विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित होंगे।