सीआईए ने व्यक्ति को अवैध पिस्तौल जिंदा कारतूस सहित पकड़ा
सिरसा | सीआईएपुलिस ने गश्त चैकिंग के दौरान एक व्यक्ति को 32 बोर के एक अवैध पिस्तौल एक जिंदा कारतूस के साथ शहर सिरसा के गोशाला मोहल्ला क्षेत्र से पकड़ा है। पकड़े गए आरोपी की पहचान जितेंद्र डूंगरमल निवासी गोशाला मोहल्ला सिरसा के रूप में हुई है। पुलिस ने इस संबंध में जितेंद्र हथियार सप्लायर समेत दो लोगों के खिलाफ थाना शहर सिरसा में शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आरोपी जितेंद्र को सिरसा अदालत में पेश किया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में सिरसा जेल भेज दिया है।