उद्घोषित अपराधी दबोचा
सिरसा | रानियांपुलिस ने एक उद्घोषित अपराधी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ दहेज प्रताडऩा का मामला दर्ज है। जानकारी के अनुसार करनाल के गांव कुराली निवासी जगतार पुत्र जोगिंद्र के खिलाफ वर्ष 2011 में दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज किया गया था। मामले में अदालत ने उसे उद्घोषित अपराधी करार दिया था। रानियां पुलिस ने सुराग जुटाकर जगतार सिंह को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ एक मामला दर्ज किया गया है।