- Hindi News
- हलोपा की नीतियां जनता को पंसद आईं : गोबिंद कांडा
हलोपा की नीतियां जनता को पंसद आईं : गोबिंद कांडा
सिरसा | हलोपाअध्यक्ष गोपाल कांडा की लोकहित की नीतियों के कारण आज हरियाणा लोकहित पार्टी प्रदेशवासियों की पहली पसंद बन गई है। हलोपा चार माह के अल्प समय में जनता में लोकप्रिय हुई है। गोबिंद कांडा ने कहा कि हलोपा में सभी को पूर्ण मान-सम्मान दिया जाएगा और हरियाणा लोकहित पार्टी ही ऐसी है जिसकी जन-जन का सम्मान और लोकहित में काम करने की नीति उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि भाई गोपाल कांडा शासक नहीं सेवक बनकर लोकहित के कार्य करेंगे। इस अवसर पर हरप्रीत सिंह, हरजीत सिंह, सतपाल ठेकेदार, राज मेहता, रानी रंधावा, जसवीर बराड़, सुरेंद्र कंबोज उपस्थित थे।