पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दलित और पिछड़े हैं हमारे परिवार के सदस्य : सिंगला

दलित और पिछड़े हैं हमारे परिवार के सदस्य : सिंगला

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिरसाविधानसभा क्षेत्र की शमशाबाद पट्टी और पीर बस्ती में इनेलो प्रत्याशी मक्खन लाल सिंगला के समर्थन में बड़ी सभाओं का आयोजन किया गया। पिछड़ा दलित समाज के वरिष्ठ नेता लीलाधर सैनी की अध्यक्षता में आयोजित इन सभाओं में लोगों ने मक्खन लाल सिंगला ने कहा कि पिछड़ा और दलित समाज के हितों की रक्षा ओम प्रकाश चौटाला ही कर सकते हैं।

उन्होंने याद दिलाया कि कांग्रेस सरकार में दलितों पर अत्याचार के अनेक ऐसे मामले हुए जिन्होंने पूरे देश का ध्यान खींचा और हमारे हरियाणा का नाम बदनाम हुआ। सिंगला ने कहा कि इनेलो की सरकार बनते ही पिछड़ों और दलितों को सर्वाधिक लाभ देने का काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सिरसा के सभी पिछड़ा दलित समाज के लोग हमारे परिवार के सदस्य हैं और उन्हें पूरा सम्मान मिलेगा। यहां पर सोहन सैनी, जस्सा, रामप्रसाद सैनी, बलदेव सिंह, हरविंद्र सिंह, मनिंद्र सिंह, सुरेश सैनी, सुभाष सैनी ने मक्खन लाल सिंगला को सम्मान सूचक पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया। लीलाधर सैनी ने कहा कि प्रदेश में राज्यसभा की दो सीटें खाली होते ही ओम प्रकाश चौटाला ने पिछड़ा वर्ग के लोगों को राज्यसभा का सदस्य मनोनीत कर दिया। वरिष्ठ इनेलो नेता वीरभान मेहता ने कहा कि आप का भला केवल चौटाला कर सकते हैं।