केवीके में अंतरराज्य सभागार आयोजित
केवीके में अंतरराज्य सभागार आयोजित
भास्कर न्यूज| सिरसा
शनिवारको शहर के कृषि विज्ञान केंद्र में अंतरराज्य सभागार का आयोजन किया गया। बैठक में प्रदेश के दो जिले सिरसा, फतेहाबाद पंजाब के मानसा, भटिंडा और फरीदकोट के कृषि विशेषज्ञों ने शिरकत की। इस दौरान अपने-अपने क्षेत्र की समस्याओं पर विचार करते हुए संयुक्त रूप से कृषि विकास की योजना बनाई जाएगी। दोनों विश्वविद्यालय मिलकर कृषि समस्याओं का समाधान ढूंढेंगे। सभागार की अध्यक्षता प्रदेश कृषि विश्वविद्यालय के विस्तार निदेशक डा. राजेंद्र ने की। उनके साथ हृकृवि से अतिरिक्त निदेशक एन खेतरपाल, पंजाब कृषि विवि लुधियाना से डा. पीएस औलख पहुंचे हुए थे। बैठक के दौरान निर्णय लिया गया कि दोनों प्रदेशों के सीमावर्ती क्षेत्रों की जलवायु मृदा एक जैसी है। फसलें भी एक जैसी हैं। दोनों विवि को मिलकर अपनी तकनीको का हस्तांतरण कर समस्याओं का समाधान ढूंढना चाहिए।