पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बिजली निगम करेगा बकाए 450 करोड़ रुपये की वसूली

बिजली निगम करेगा बकाए 450 करोड़ रुपये की वसूली

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दक्षिणहरियाणा बिजली वितरण निगम के एमडी अरुण कुमार वर्मा ने कहा कि निगम ने अभी 450 करोड़ रुपये बिजली डिफाल्टरों से वसूलने हैं। इनमें से 350 करोड़ रुपये तो गैरसरकारी डिफाल्टर हैं जबकि शेष रकम सरकारी महकमों से वसूली जानी है।

एमडी वर्मा शनिवार को फतेहाबाद में पावर हाउसों का निरीक्षण करने आए थे। वे 33 केवी पावर हाउस का निरीक्षण करने के बाद दैनिक भास्कर से विशेष बातचीत कर रहे थे। उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि उनके अधीन कार्यक्षेत्र में हरियाणा में सबसे ज्यादा बिजली डिफाल्टर हांसी, जींद और भिवानी में हैं। हांसी में तो सबसे ज्यादा डिफाल्टर हैं और वहां से करीब 200 करोड़ रुपये की वसूली करनी बकाया है। वहां के ज्यादातर बिजली उपभोक्ता बिजली बिलों का भुगतान करते ही नहीं हैं। सिरसा और फतेहाबाद जिले में बिजली डिफाल्टरों की संख्या अन्य जिलों की तुलना में काफी कम है। इन जिलों में तो 1 से 2 करोड़ रुपये तक की रकम ही बकाया है। उसकी वसूली तेज करने के लिए भी निगम अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं।

एमडी वर्मा ने एक अन्य सवाल के जवाब में कहा कि बिजली निगम इन दिनों दो योजनाओं पर ज्यादा फोकस दे रहा है। एक तो निर्बाध गति से बिजली सप्लाई देना और दूसरी योजना है उपभोक्ता को बेहतरीन सेवा देना। उन्होंने कहा कि हरियाणा में बिजली की कोई कमी नहीं है।

बिजलीघर निर्माण का जिम्मा एचवीपीएन का है

हुकमावालीबिजलीघर के निर्माण को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में एमडी ने कहा कि हुकमावाली बिजलीघर का निर्माण और उसे चालू करने का जिम्मा एचवीपीएन के पास है। फिर भी उनसे बराबर संपर्क बनाए रहते हैं ताकि यह काम भी जल्द पूरा हो। उन्होंने कहा जिस दिन हुकमावाली बिजलीघर चालू हो जाएगा तो उस दिन के बाद फतेहाबाद जिले में बिजली की कोई समस्या नहीं रहेगी।