पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सुचान निवासी महिला ने जेठ पर लगाया दुष्कर्म प्रयास का आरोप

सुचान निवासी महिला ने जेठ पर लगाया दुष्कर्म प्रयास का आरोप

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिरसा | गांवसुचान निवासी एक विवाहिता ने ससुराल में अपने जेठ पर दुष्कर्म का प्रयास करने के आरोप लगाए है। पीड़ित का कहना है कि विरोध जताने पर सास और जेठानी ने मिलकर उसे गर्म तवे से दाग दिया। विवाहिता के परिजन उसे उपचार के लिए सामान्य अस्पताल लेकर आए। सुचान निवासी पीड़िता की शादी 6 वर्ष पूर्व भिवानी निवासी एक युवक के साथ हुई। पीडि़ता ने बताया कि दो दिन पूर्व ससुराल में जेठ ने उसे घर में अकेला पाकर दुष्कर्म का प्रयास किया। जब उसने जेठ की इस हरकत के बारे में अपनी सास जेठानी को बताया तो गर्म तवे से उसका हाथ दाग दिया। आसपास के लोगों ने उसके परिजनों को मामले की सूचना दी। परिजन ससुराल पहुंचे और उसे अपने साथ गांव सुचान ले आए।