गंगा में फांसी लगाकर दी जान
गंगा गांव में सोमवार रात को 50 वर्षीय हरदीप सिंह पुत्र लाल सिंह गले में फंदा लगाकर जान दे दी। घर के एक कमरे में उसका शव फंदे से लटकता हुआ मिला। पुलिस ने मृतक की प|ी परमजीत कौर के बयान पर इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई की है।
गोरीवाला चौकी के एएसआई रामफल ने बताया कि परमजीत कौर के मुताबिक सोमवार रात को वे परिवार सहित घर के आंगन में सोए थे। देर रात को जब उसकी आंख खुली तो उसने देखा कि हरदीप सिंह चारपाई से गायब है। जब उसने कमरे में जाकर देखा तो हरदीप सिंह वहां छत पर लगी हुक में रस्सी का फंदा बनाकर झूल रहा था। शोर सुनकर आसपडोस के लोग वहां एकत्रित हो गए तथा पुलिस को सूचित किया गया।
पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतरवाकर डबवाली के सिविल अस्पताल भेज दिया। एएसआई रामफल ने बताया कि परमजीत कौर के मुताबिक उसका पति हरदीप नशा वगैरह करने का आदी था। जब उसे नशा नहीं मिलता था तो परेशान हो जाता था। इसी परेशानी की हालत में उसने आत्महत्या की है। मंगलवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर उसके परिजनों को सौंप दिया। मृतक की एक बेटी है।
जहरीले पदार्थ खाने से महिला की मौत
सिरसा | फतेहाबादकी नहर कालोनी निवासी एक महिला ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीले पदार्थ खा लिया। जिससे उसकी की हालत बिगड़ गई। अस्पताल में उपचार के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया। इस बारे पुलिस को सूचना दी गई। अस्पताल आए मृतका के पति रामप्रसाद ने बताया कि उसके पास बेटी का फोन आया कि संतोष ने जहरीले पदार्थ खा लिया है। सूचना मिलने पर जब वह अस्पताल पहुंचा तो पता लगा कि संतोष की मौत हो गई है।