पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • इस बार पटाखों का बढ़ा रहे स्टॉक

इस बार पटाखों का बढ़ा रहे स्टॉक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रदेशमें विधानसभा चुनाव दीपावली पर्व पर पटाखे विक्रेताओं का कारोबार इस बार ज्यादा होगा। इसी को लेकर शहर में पटाखे विक्रेताओं ने ज्यादा स्टॉक की डिमांड कर रहे हैं। जिले में करीब 20 करोड़ रुपये का कारोबार होने की उम्मीद है। बता दें कि प्रदेश में विधानसभा के 15 अक्टूबर को चुनाव है। जबकि चुनावों की 19 अक्टूबर को मतगणना है। इसके बाद 23 अक्टूबर को दीपावली पर्व है। चुनाव के नतीजे आने के बाद पटाखे छोड़े जाएंगे वहीं दिवाली पटाखों का त्यौहार है।

प्रशासन ने नहीं बनाई रणनीति

दीपावलीपर्व पर पटाखे बेचने के लिए शहर में सावन स्कूल या सीडीएलयू के सामने खाली पड़ी जगह पर स्टाॅल लगाई जाती है। विक्रेताओं को स्टाॅल लेने के लिए जिला प्रशासन के पास आवेदन करना पड़ता है। जिला प्रशासन के अधिकारी अभी विधानसभा चुनाव में व्यस्त है। जिसको लेकर अभी तक रणनीति नहीं बनाई गई है। एसडीएम परमजीत चहल ने कहा कि अभी तक दीपावली पर्व पर पटाखों की स्टॉल कहां लगाई जाए। इसके लिए अभी तक कोई रणनीति नहीं बनाई है।

तमिलनाडु में बनते हैं पटाखे

प्रदेशमें सबसे ज्यादा पटाखे तमिलनाडु के शिवकाशी से आते हैं। वहा पर कई कंपनी पटाखे तैयार कर देश के विभिन्न भागों में भेजा जाता है। यहां से मांगने के लिए विक्रेताओं को पहले सी डिमांड भेजनी होती है।

अबकी बार बढ़ेगी मांग

दीपावलीपर्व पर पटाखों की बिक्री होती है। इसी के साथ अब विधानसभा चुनाव के परिणाम घोषित होने पर पटाखों की बिक्री बढ़ेगी। विधानसभा चुनाव में जिस प्रत्याशी की जीत होगी उनके समर्थकों द्वारा पटाखे खरीदकर बजाने की उम्मीद ज्यादा है। शहर के पटाखा विक्रेता इसी को लेकर ज्यादा पटाखे मांगवा कर स्टॉक कर रहे हैं। विक्रेताओं के अनुसार पटाखे खरीदने के लिए पहले से डिमांड कर स्टॉक कर सकते हैं। इसके बाद दीपावली पर्व पर मांग पूरी नहीं होती है। क्योंकि दीपावली पर्व से पहले इन्हें बेचने भी होते हैं। पटाखे विक्रेता सुनील कुमार ने बताया कि इस बार ज्यादा पटाखे मांगवा कर स्टॉक किया है।

कारोबार