- Hindi News
- राज्यस्तरीय प्रतिभा खोज परीक्षा के लिए आवेदन 7 अक्टूबर तक
राज्यस्तरीय प्रतिभा खोज परीक्षा के लिए आवेदन 7 अक्टूबर तक
{ 2 नवंबर को आयोजित होगी परीक्षाा
भास्करन्यूज | सिरसा
राज्यस्तरीय राष्ट्रीय प्रतिभा खोज परीक्षाओं के लिए अनुक्रमांक केंद्र का निर्धारण एससीईआरटी गुडगांव द्वारा भेजा जाएगा। इससे पहले शिक्षा विभाग जिला स्तर पर निर्धारित किया जाता है। विभाग आठवीं दसवीं कक्षा की राष्ट्रीय प्रतिभा खोज परीक्षा 2 नवंबर को आयोजित होगी। परीक्षा के लिए विद्यार्थियों को 7 अक्टूबर तक आवेदन करने होंगे। खंड शिक्षा अधिकारी आत्मप्रकाश मेहरा ने बताया कि उपरोक्त परीक्षाओं को लिए अनुक्रमांक केंद्र एससीईआरटी गुडगांव द्वारा भेजा जाएगा। परीक्षा में वहीं विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं। जिनके माता पिता की आय डेढ़ लाख रुपये होगी।