पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पुलिस ने दबोचे पांच भगोड़े

पुलिस ने दबोचे पांच भगोड़े

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एसपीमितेश जैन के निर्देश पर जिलेभर में विभिन्न आपराधिक वारदातों में वांछित भगोड़ों के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। शहर सिरसा पुलिस ने करीब ढ़ाई साल से फरार चल रहे चार उद्घोषित भगोड़ों को गिरफ्तार किया है। शहर थाना की सब्जी मंडी चौकी पुलिस ने दलीप, हुकम, वेदप्रकाश कमला निवासी रानियां रोड सिरसा को गिरफ्तार किया है।

सभी के विरुद्ध 22 अप्रैल 2012 को भादंसं की धारा 332, 353, 186, 120बी तथा 147, 149 के तहत शहर थाना सिरसा में अभियोग दर्ज किया गया था। सब्जी मंडी चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक देसराज पर आधारित पुलिस टीम ने महत्वपूर्ण सुराग जुटाते हुए उद्घोषित अपराधियों को गिरफ्तार किया। एक अन्य घटना में डिंग थाना पुलिस ने एक उद्घोषित अपराधी को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए विनोद उर्फ छोटू निवासी दुजाना जिला झज्जर के विरुद्ध 10 फरवरी 2011 को भादंसं की धारा 457, 380 के तहत डिंग में मामला दर्ज हुआ था।