- Hindi News
- िसरसा का खोया मान सम्मान वापस लाऊंगी : सेतिया
िसरसा का खोया मान सम्मान वापस लाऊंगी : सेतिया
सुनीतासेतिया ने रेलवे कॉलोनी में घर-घर जाकर लोगों से वोट की अपील की। भाजपा प्रत्याशी सुनीता सेतिया ने कहा कि विकास में पिछड़े सिरसा को उन्नति की राह पर लाना ही उनका मकसद है। उन्होंने कहा कि पूर्व मंत्री लक्ष्मण दास अरोड़ा ने हमेशा स्वच्छ राजनीति को बढ़ावा दिया है। मगर पिछले पांच सालों में सिरसा के जहां सम्मान को ठेस पहुंची है। वहीं विकास और रोजगार में भी बेहद पिछड़ गया है। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश में भाजपा की लहर है और विधानसभा चुनावों में भाजपा पूर्ण बहुमत लेकर सरकार बनाएगी।
सेतिया ने दावा जताया कि उनकी जीत के बाद से सिरसा में विकास के सारे रास्ते खुलेंगे और नए आयाम स्थापित किए जाएंगे। उन्होंने युवाओं से आग्रह करते हुए कहा कि जिस प्रकार आज देश दूसरे देशों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों के कारण नया मुकाम हासिल कर रहा है।
सिरसा।रेलवे कालोनी में लोगाें से बातचीत करतीं भाजपा नेत्री सुनीता सेतिया।