सुंदर कांड का पाठ आज
सिरसा | अग्रवालमहिला विकास संगठन, अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन एवं हरियाणा अग्रवाल विकास संगठन द्वारा संयुक्त रूप से 24 सितम्बर को महाराजा अग्रसेन जयंती के अवसर पर हनुमान का सुंदर कांड का पाठ करवाया जा रहा है। इसका आयोजन स्थानीय सेठ तुलाराम धर्मशाला,अग्रसेन पार्क सिरसा में होगा। पाठ सुबह 9:30 से 11:30 तक किया जा रहा है। निर्मल गनेरीवाला एवं रमेश साहुवाला ने बताया कि इस कार्यक्रम के मुख्यातिथि प्रमुख समाज-सेवी मक्खन लाल सिंगला होंगे। इस अवसर पर प्रात: 9 बजे ध्वजारोहण, प्रात: 9:15 पर माल्यार्पण, प्रात: 9:30 बजे ज्योत प्रज्वलित एवं दोपहर 12 बजे सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।