बसपा ने विजय झूंथरा को उतारा मैदान में
सिरसा | बहुजनसमाज पार्टी ने सिरसा विधानसभा क्षेत्र से बतौर आजाद उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे विजय झूंथरा को सिरसा सीट से चुनाव मैदान में उतारा है। बसपा के प्रदेश महासचिव मूलचन्द राठी, जिला महासचिव भूषण लाल बरोड़, मास्टर रामभगत प्रभारी, हलका सिरसा प्रधान राजकुमार रामसिंह हांडीखेड़ा ने कहा कि बहुजन समाज पार्टी पूरे प्रदेश में अपने दम पर विधानसभा चुनाव लड़ रही है और बसपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता जोर-शोर से प्रचार एवं प्रसार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता पूरे विधानसभा क्षेत्र में घर-घर जाकर पार्टी की नीतियों का प्रचार करेंगे और विजय झूंथरा को विजय बनाएंगे। इस प्रकार बसपा कार्यकर्ताओं के सहयोग से पार्टी अधिक-से-अधिक सीटें जीतेगी और अरविंद शर्मा ही हरियाणा के अगले मुख्यमंत्री होंगे।