पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • िजले भर में हुए चार अलग अलग हादसों में चार लोगों ने गंवाई जान

िजले भर में हुए चार अलग-अलग हादसों में चार लोगों ने गंवाई जान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिलामें रविवार सोमवार का दिन हादसों से भरा रहा। जहां रविवार को तीन लोगों की जान गई। वहीं सोमवार की सुबह ट्रक ने एक मजदूर को कुचल दिया। पुलिस ने तीन मामलों में इत्तफाकिसा कार्रवाई करते हुए शव परिजनों को सौंपे। वहीं सोमवार को हुए हादसे में फरार हुए ट्रक चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का केस दर्ज किया है। यह सभी हादसे रविवार दोपहर साढ़े तीन बजे से लेकर सोमवार सुबह साढ़े आठ बजे की बीच घटित हुए।

जिले की सबसे दर्दनाक घटना सोमवार सुबह साढ़े आठ बजे घटित हुई। जब एक मंडी मजदूर डबवाली रोड पर पैदल जा रहा था। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में एक ट्रक आया और टक्कर मार दी। बताया जाता है कि मजदूर ट्रक नीचे कुचला गया था। चालक ट्रक सहित मौके से फरार हो गया। ट्रक की चपेट में आने वाले मजदूर की पहचान शहर के एकता नगर निवासी 35 वर्षीय सत्यवान पुत्र फूलचंद के रूप में हुई है। सत्यावान सुबह अनाज मंडी में अपनी ड्यूटी करके साढ़े आठ बजे रचना पैलेस की ओर जा रहा था। इसी दौरान पीछे से आए ट्रक ने उसको चपेट में ले लिया।

तीसरी घटना के अनुसार गांव मौजदीन में रहने वाले 35 वर्षीय राजमिस्त्री बलविंद्र पुत्र बलवीर की रविवार रात्रि को मौत हो गई। बलविंद्र 22 सितंबर को मकान चिनाई का कार्य कर रहा था। इसी दौरान छत से उसके सिर में ईंट आकर लगी। उससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसका इलाज हिसार के एक निजी अस्पताल में चल रहा था। जहां उसने रात को दम तोड़ दिया। बलवीर के दो बच्चे हैं।

गांव डिंग मंडी का रहने वाला 27 वर्षीय दीपक उर्फ दीपू पुत्र छाेटू राम ने ट्रेन के आगे आकर जान दे दी। मृतक के भाई के बयान के मुताबिक दीपक पिछले एक वर्ष से मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। वह रविवार दोपहर खेत में गया हुआ था। वहीं से रेलवे लाइन भी गुजरती है। साढ़े तीन बजे आने वाली सिरसा हिसार ट्रेन के नीचे आकर जान दे दी। उसके बाद रेलवे पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। संदीप विवाहित था।

गांव रूपावास में एक व्यक्ति ने गलती से कोई जहरीला पदार्थ निगला गया। जिससे उसकी मौत हो गई। जमाल चौकी इंचार्ज ने बताया कि रूपावास वासी 40 वर्षीय सतबीर पुत्र चंद्रमुनि रविवार रात 9 बजे बाहर से घर आया। उसने घर में रखी कोई जहरीली वस्तु गलती से निगल ली। जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। उसके बाद उसे अस्पताल लेकर आए जहां उसकी मौत हो गई।

सिर में लगी ईंट

जान दी