20 साल से फरार भगोड़ा गिरफ्तार
जिलाभर में भगोड़ों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए जिला पुलिस ने करीब 20 साल से भगोड़े हुए एक अतिवांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। उप निरीक्षक अवतार सिंह पर आधारित स्टाफ ने महत्वपूर्ण सुराग जुटाए और सुरागों के आधार पर अतिवांछित को पुलिस टीम ने यूपी के जलालाबाद क्षेत्र से गिरफ्तार किया है।
स्टाफ के प्रभारी उपनिरीक्षक अवतार सिंह ने बताया कि बीरबल पुत्र अजीत मोहम्मद निवासी बडागुढ़ा के खिलाफ थाना बड़ागुढ़ा में 23 नवंबर 1988 को मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज हुआ था। उसके कब्जे से डेढ़ किलो अफीम बरामद की गई थी। उन्होंने बताया कि करीब दो साल बाद सिरसा अदालत द्वारा उसे 10 साल की कैद दस लाख रुपये की सजा सुनाई गई थी। स्टाफ के प्रभारी ने बताया कि बीरबल ने हाईकोर्ट में अपील की, परंतु हाईकोर्ट ने उसकी अपील रद्द कर सजा बरकरार रखी। उपनिरीक्षक अवतार सिंह ने बताया कि बीरबल करीब चार साल की सजा काट चुका था और हाईकोर्ट से जमानत पर था। उसे जैसे ही सजा बरकरार रखने की सूचना मिली तो वह गिरफ्तारी के भय से भगोड़ा हो गया।