- Hindi News
- डेरा प्रमुख ने धर्मशाला में की एमएसजी फिल्म की शूटिंग
डेरा प्रमुख ने धर्मशाला में की एमएसजी फिल्म की शूटिंग
सिरसा| हिमाचलके धर्मशाला में डेरा सच्चा सौदा द्वारा बनाई जा रही फिल्म \\\'एमएसजी ट्रयू वंडर रैवल्यूशनरी की शूटिंग हुई। संत गुरमीत राम रहीम सिंह इंसां ने सोमवार को शहीद स्मारक स्थल पर पहुंचकर शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित किए। धर्मशाला में शहीद स्मारक स्थल पर फिल्म के कई दृश्यों का फिल्मांकन हुआ। इस अवसर पर देशभक्ति के गाने पर शूटिंग के कई दृश्य फिल्माएं गए। पूज्य गुरुजी के दर्शनों फिल्म की शूटिंग देखने के लिए भीड़ शहीद स्मारक स्थल पर उमड़ पड़ी। संत गुरमीत राम रहीम सिंह इंसां ने बताया कि डेरा द्वारा बनाई जा रही एक्शन और रोमांच से भरपूर इस फिल्म का मुख्य उद्देश्य सोशल वेलफेयर एक्टीविटी को बढ़ावा देना है। नौजवानों को शराब, नशा अन्य बुराइयां छोडऩे के लिए प्रेरित करना और उन्हें नेकी-भलाई के कार्यो में आगे लाना है। इस फिल्म से जो लाभ होगा , वह राशि थैलीसिमीया एड्स जैसे असाध्य रोग को जड़ से खत्म करने के रिसर्च पर खर्च की जाएगी। उन्होंने बताया कि वर्तमान में समाज में जो गाने फिल्में रही है उनमें अश्लीलता का पुट बहुत ज्यादा है। ये समाज में गंदगी फैलाने का काम कर रही है। इस गंदगी को कंट्रोल करने और भटकती युवा पीढ़ी को पथ पर लाने के लिए इस फिल्म का निर्माण किया गया है। फिल्म में बेटियों के रोल में तीन एक्टर्स है। जिनमें एक यूक्रेन दो भारत से है।