देश की उन्नति के लिए मतदान जरूरी
आंगनबाड़ीकार्यकर्ता, आशा वर्कर, एएनएम स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों का देश के विकास सभी प्रकार के अभियानों को सफल बनाने में अहम योगदान होता हैं।
यह बात एडीसी राजेश जोगपाल ने सीएमके कॉलेज के ऑडिटोरियम में मत प्रतिशतता बढ़ाने स्वच्छ भारत अभियान के तहत आयोजित किये गए कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आशा वर्कर, एएनएम स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि 15 अक्टूबर को हरियाणा विधानसभा के चुनाव हो रहें हैं। इसलिए सभी मिलकर आस पड़ोस के लोगों को वोट डालने के लिए प्रेरित करें।
वोट डालना बहुत जरूरी है। कई लोग सोचते हैं कि वोट डालने से क्या हो सकता है, लेकिन वोट डालने से जो हम चाहते हैं वो ना हो लेकिन सभी जगह अधिक से अधिक वोट लड़वाएंगे तो मजबूत लोकतंत्र की स्थापना होगी।
चौ. देवीलाल विवि प्रो. विष्णु भगवान ने कहा कि हमारा मुख्य उद्देश्य अधिक से अधिक वोट डलवाने का है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति अपने मत का प्रयोग अवश्य करना चाहिए। उन्होंने कहा कि इसके साथ साथ अपने आस पड़ोस, मुख्य स्थानों, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, आंगनबाड़ी केंद्र आदि पर सफाई का विशेष ध्यान रखे। उन्होंने स्वच्छ भारत अभियान के तहत कहा कि यह अभियान 23 अक्टूबर 2014 तक चलेगा जिस प्रकार आप सभी ने मिलकर पल्स पोलियो को जड़ से खत्म करने में अहम भूमिका निभाई थी उसी प्रकार सफाई अभियान का सफल बनाने में अपना पूरा योगदान दें। मौके पर डीडीएम नाबार्ड संजीव शर्मा, डीडीपीओ कुलभूषण बंसल, पीओ आईसीडीएक्स रमेश नागपाल, ब्लॉक कॉर्डिनेटर जगजीत, सुक्खा, रोहताश वर्मा, मेनपाल सिहाग, सीडीपीओ, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, एएनएम और आशा वर्कर मौजूद थी।
सिरसा। स्वच्छता रैली काे झंडी दिखाकर रवाना करते एसडीएम योगराज सिंह।