पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 400 मीटर दौड़ में रोहित रहा प्रथम

400 मीटर दौड़ में रोहित रहा प्रथम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
वॉलीबाल प्रतियोगता में एंटरप्राइज हाउस विजेता

शहरके शहीद भगत सिंह स्टेडियम में सिरसा खंड की राजीव गांधी खेल अभियान प्रतियोगिता करवाई गई। जिसमें कबड्डी, एथलेटिक्स, जूडो, कुश्ती वॉलीबाल के मुकाबले करवाए गए। इस मौके जिला खेल अधिकारी लक्ष्मण सिंह, ब्लॉक इंचार्ज सीमा छोकर, मनजीत कौर, रमेश, चरणजीत पीटीआई उपस्थित थे।

इसमें चार गुणा 100 मीटर रिले रेस में मरीवाला की टीम ने पहला कंवरपुरा की टीम ने दूसरा तथा चार गुणा 400 रिले रेस में कंवरपुरा की टीम ने पहला मोरीवाला की टीम ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। 100 मीटर दौड़ में गुरमीत ने पहला रोहित ने दूसरा, 400 मीटर दौड़ में रोहित ने पहला विकास ने दूसरा, 800 मीटर दौड़ में रोहति ने पहला विकास ने दूसरा, 1500 मीटर दौड़ में मोहित ने पहला शमशेर ने दूसरा तथा 3000 मीटर दौड़ में मोहित ने पहला सुनील दूसरा स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार लंबी कूद प्रतिस्पर्धा में गुरमीत ने पहला रोहित ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। ऊंची कूद में सुधीर ने पहला स्थान हासिल किया जबकि कर्णपाल को दूसरे स्थान से संतोष करना पड़ा। गोला फेंक प्रतिस्पर्धा में अमित ने पहला गुरमीत ने दूसरा स्थान हासिल किया जबकि डिस्कस थ्रो में गुरमीत ने पहला गुरप्रीत ने दूसरा स्थान हासिल किया। वॉलीबॉल प्रतिस्पर्धा में मीरपुर की टीम ने प्रथम, भंभूर की टीम ने द्वितीय बरूवाली की टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार कबड्डी में पतली डाबर की टीम ने पहला, रामनगरीया की टीम ने दूसरा बरूवाली की टीम ने तीसरा स्थान हासिल किया। कुश्ती में जोधकां की टीम ने पहला नेजाडेला की टीम ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। 21 इस प्रतियोगिता में विजयी खिलाडिय़ों को अब जिला स्तर की प्रतियोगिता के लिए चयनित किया गया है।

शहीद भगत सिंह स्टेडियम में खंड स्तरीय राजीव गांधी खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लेता खिलाड़ी।

पदक दिखाता खिलाड़ी दक्ष।