- Hindi News
- कार ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर में तीन घायल
कार ट्रैक्टर-ट्राली की टक्कर में तीन घायल
सिरसा | शहरके हिसार रोड पर गांव सुचान संगरगाधा के पास कार ट्रैक्टर-ट्राली में सीधी टक्कर हो गई। टक्कर से गाड़ी में सवार तीनों लोग गंभीर घायल हो गए है। उन्हें सिरसा के निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। तीनों की हालत स्थिर बताई जा रही है। जानकारी अनुसार रमेश कुमार वासी भावदीन ट्रैक्टर-ट्राली लेकर गांव की ओर लौट रहा था कि हिसार की आेर से रही तेज रफ्तार कार को ओवरटेक करते हुए सीधा ट्राली से भिड़ गई। भिड़ंत इतनी जबरदस्त थी कि गाड़ी का एक हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। गाड़ी में एक ही परिवार के तीन सदस्य दयाल चंद, उसकी प|ी आशा पिता कर्मचंद सवार थे। जो कि सिरसा की मुल्तान कालोनी वासी हैं। हादसे में रमेश कुमार को कोर्ट चोट नहीं है। भिड़ंत के कारण ट्राली बीच सड़क पलट गई।