होर्डिंग और तख्तपोश उठा ले गए कमर्चारी
नगरपरिषद सिरसा के अतिक्रमण हटाओ दस्ते ने सोमवार को शहर के रोडी बाजार, पीएनबी बैंक वाली गली, सुभाष चौंक और फैशन कैंप वाली गली में अपना अभियान चलाया। इस दस्ते का नेतृत्व नपा के चीफ सेनेटरी इंस्पेक्टर देवेंद्र बिश्नोई कर रहे थे। दस्ते ने इन बाजारों में दुकानों के आगे लगाए गए होर्डिंग्स और तख्तपोश उठाकर अपने कब्जे में ले लिए। साथ ही करीब 12 दुकानदारों का चालान काटा। नपा की इस कार्रवाई से उन दुकानदारों में खुशी थी कि जो कि अन्य दुकानदारों को अतिक्रमण करने की हिदायतें देते थे। इसलिए कुछ दुकानदारों ने कहा कि नपा वाले हर दूसरे तीसरे दिन इन बाजारों में चालान की कार्रवाई करें तो अतिक्रमण नहीं रहेगा। बता दे कि पिछले कुछ दिनों से शहर में अतिक्रमण हटाने के लिए नगर परिषद ने अभियान चलाया हुआ है। हालांकि अतिक्रमण हटाने में नपा को अभी इतनी सफलता नहीं मिल रही।
सिरसा। सदर बाजार में दुकानों के आगे से होर्डिंग उठाते नगरपरिषद के कर्मचारी।
कार्रवाई