पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • घुक्कांवाली के सरकारी स्कूल में पीटीआई ने छात्र को बेरहमी से पीटा

घुक्कांवाली के सरकारी स्कूल में पीटीआई ने छात्र को बेरहमी से पीटा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ओढ़ांखंड के गांव घुक्कांवाली के राजकीय उच्च विद्यालय में एक टीचर द्वारा छात्र की पिटाई करने का मामला सामने आया है। छात्र को घायलावस्था में ओढ़ां के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया गया है। वहीं छात्र के परिजनों ने थाना में शिकायत दर्ज करवाते हुए अध्यापक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

दसवीं कक्षा के घायल छात्र 14 वर्षीय कर्मवीर पुत्र ओमप्रकाश ने बताया कि वह पेशाब करने के लिए गया था। वहां कक्षा छठी के जीवन नामक छात्र से उसका झगड़ा हो गया जिसके बाद पीटीआई टीचर सुखविंद्र सिंह मौके पर आए और पिटाई शुरू कर दी। छात्र का आरोप है कि पीटीआई ने उसकी पिटाई करने के साथ-साथ उसके बाल खींचते हुए उसे पक्के फर्श पर दे मारा जिससे उसकी बांई आंख के पास सूजन गई। छात्र के चाचा राजू सिंह के अनुसार वह सूचना पाकर स्कूल में गया था जहां आगे से उक्त टीचर ने ये कहा कि ऐसा तो चलता ही रहता है, जिसके बाद हम अपने बच्चे को अस्पताल में लेकर आए हैं क्योंकि उसके आंख के नजदीक सूजन आई हुई है। परिजनों ने छात्र का मेडिकल करवाकर टीचर के खिलाफ कार्रवाई के लिए थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। वहीं छात्र को ओढ़ां स्वास्थ्य केंद्र से सिरसा रैफर कर दिया गया है। बच्चे के पिता ओमप्रकाश चाचा राजू सिंह का कहना था कि बच्चे की टीचर ने बेरहमी से पिटाई की है। थाना प्रभारी ने कहा कि मामले की जांच उपरांत आरोपी के खिलाफ उचित कार्रवाई करेगी।

टीचरने आरोपों को नकारा

पीटीआईसुखविंद्र सिंह ने सभी आरोपों को नकारते हुए कहा कि उक्त दोनों छात्र लड़ रहे थे। मैंने दोनों को डांटा था। इतनी बड़ी बात नहीं हुई कि छात्र को अस्पताल ले जाना पड़ा। वैसे उसके आंख के निकट पहले से ही थोड़ी बहुत सूजन थी।

मुख्याध्यापक राजकुमार ने बताया कि बच्चे आपस में लड़ रहे थे इसलिए पीटीआई ने दोनों को डांटा था। ये तो सभी को पता है कि मारपीट नहीं की जाती। बच्चे के आंख के निकट पहले से सूजन थी, इसके लिए अभिभावकों को इलाज के लिए भी कहा था। पीटीआई ने छात्र को नहीं मारा।

घुक्कावाली के राजकीय हाई स्कूल का छात्र कर्मवीर जो टीचर की द्वारा पीटे जाने से हुआ घायल।