पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गांवों में स्थापित क्लब ला सकते हैं समाज में सुधार : एडीसी

गांवों में स्थापित क्लब ला सकते हैं समाज में सुधार : एडीसी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिला युवा कार्यक्रम सलाहकार समिति की बैठक ली, नेहरू युवा केन्द्र फेसबुक पर पेज बनाए

एडीसीशरणदीप कौर बराड़ की अध्यक्षता में जिला युवा कार्यक्रम सलाहकार समिति की वर्ष 2014-15 की प्रथम बैठक हुई। बैठक में वर्ष 2014-15 की वार्षिक कार्य योजना पर विचार विमर्श किया गया तथा युवाओं को स्किल डिवेलपमेंट पर प्रशिक्षण देने बारे विचार किया गया।

बराड़ ने कहा कि नेहरू युवा केन्द्र के अंतर्गत गठित किए गए युवा क्लबों द्वारा सामाजिक कार्य करना ही मुख्य उद्देश्य होना चाहिए। सभी बैंकों को यूथ क्लबों के साथ जोड़ा जाए ताकि यूथ क्लब द्वारा किए जा रहे कार्याे के साथ साथ बैंकों का भी व्यापक प्रचार प्रसार हो सके। उन्होंने कहा कि नेहरू युवा केन्द्र के सदस्यों द्वारा फेसबुक का पेज बनाया जाए जिसमें लगभग 100 युवा क्लबों को जोड़ा जाए। इसके साथ-साथ वाट्स एप के साथ भी क्लबों के सदस्यों को एक दूसरे को अपने सुझाव एक्टीविटी भेजनी चाहिए जिससे क्लबों के कार्याे की जानकारी एक दूसरे को आसानी से मिल सकेगी। उन्होंने कहा कि जिले के क्लबों के सदस्यों को एकजुट होकर प्रत्येक गांव में निशक्त बच्चों की पहचान करके हेलन केलर, प्रयास, दिशा आदि निशक्त जन स्कूलों में दाखिल करवाने में पूरा सहयोग दें ताकि निशक्त जन भी अच्छी शिक्षा प्राप्त करके समाज की मुख्य धारा से जुड़ सके। क्लबों के सदस्यों को सड़क सुरक्षा, आपदा प्रबंधन आदि के लिए विशेष प्रशिक्षण लेना चाहिए ताकि विपत्ति के समय क्लब के सदस्य अपना योगदान दे सके। उन्होंने कहा कि प्रत्येक क्लब के सदस्य को मोटर साइकिल चलाने के समय हैलमेट तथा गाड़ी आदि चलाते समय सीट बैल्ट का प्रयोग करने के लिए जागरूक करें।