- Hindi News
- राज्यस्तरीय वाॅलीबाल टीम के लिए ट्रायल कल
राज्यस्तरीय वाॅलीबाल टीम के लिए ट्रायल कल
सिरसा |राज्यस्तरीय यूथवॉलीबाल चैंपियनशिप 13 14 दिसंबर को खेरला (भिवानी) में आयोजित की जा रही है। सिरसा टीम के चयन के लिए ट्रायल 10 दिसंबर को स्वामी विवेकानंद सीनियर सेकंडरी स्कूल में होंगे। वॉलीबाल एसोसिएशन के सचिव दुलीचंद ने बताया कि ट्रायल के लिए एक जनवरी 1994 के बाद ही जन्म लेने वाले लड़के और लड़कियां भाग ले सकते हैं।