पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ट्रेन के आगे कूदकर व्यक्ति ने दी जान

ट्रेन के आगे कूदकर व्यक्ति ने दी जान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दोपहरकरीब 12 बजे रेलवे पुल के पास स्टेशन की साईड एक व्यक्ति ने रेल के आगे कूदकर जान दे दी। देखते ही देखते वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही जीआरपी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस सुसाइड की आशंका जता रही है। जानकारी अनुसार 38 वर्षीय मृतक महेंद्र कुमार पुत्र मदनलाल झंडवाला मोहल्ले का रहने वाला है। सोमवार दोपहर वह अपने साइकिल से रेलवे पुल के पास पहुंचा। घटनास्थल के पास ताला लगा साइकिल मिला है। पुलिस इसी से शंका जता रही है कि उसने पहले साइकिल को ताला लगाया फिर ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। ट्रेन की चपेट में आने से उसका पूरा शरीर कट गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जीआरपी एएसआई जगदीश राय ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सामान्य अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।