- Hindi News
- छात्राओं ने किया कैटवॉक में शानदार प्रदर्शन
छात्राओं ने किया कैटवॉक में शानदार प्रदर्शन
शाहसतनाम जी कॉलेज ऑफ एजूकेशन में आयोजित दो दिवसीय टेलेंट सर्च प्रतियोगिता का सोमवार को समापन हो गया। इस मौके पर आयोजित मॉडलिंग प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने रैंप पर कैटवाक करके केवल वाहवाही लूटी बल्कि इंडियन कल्चर के साथ-साथ वेस्टन कल्चर का शानदार मेल करके सभी को हैरान कर दिया। इस मौके पर आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में महाविद्यालय के सभी सदनों के एमएड, बीएड डीएड के विद्यार्थिर्यों ने अपनी कला का बखूबी प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय की कार्यवाहक प्राचार्या चरणप्रीत कौर इन्सां ने किया जबकि शाह सतनाम जी बॉयज कॉलेज के सहायक प्रोफेसर अजीत कुमार बतौर विशिष्ट अतिथि मौजूद रहे। \\\'काला धन कैसे वापस हो नामक विषय पर आयोजित भाषण प्रतियोगिता में रविंद्र, बिंदू सुरेंद्र ने अपने विचार व्यक्त किये। मंच संचालन प्रेम कुमार वर्मा, मीनाक्षी कंबोज, नीशु सोनी सायना संयुक्त रूप से कर रहे थे। इस अवसर पर संदीप सिंह,परमजीत कौर, मेवा राम, शायरी, सुरेश कुमार अमनदीप समेत कॉलेज का समस्त स्टॉफ विद्यार्थी मौजूद रहे।
सिरसा। शाह सतनाम जी काॅलेज आफ एजुकेशन में प्रतिभा खोज कार्यक्रम में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में भाग लेती छात्रा।
फैशन का है ये जलवा... शाहसतनाम जी काॅलेज आफ एजुकेशन में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में कैटवॉक करती छात्रा।