- Hindi News
- जल्दी में थे खट्टर पर लोगों ने रोक लिया
जल्दी में थे खट्टर पर लोगों ने रोक लिया
पात्र अध्यापकों को रोका पुलिस ने
हर दिन कम से कम एक घंटा जनता की शिकायतें जरूर सुनें अधिकारी
हरियाणाके मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर गुरुवार को सिरसा पहुंचे। सीएम समय के पाबंद दिखे और 11 बजे एयरपोर्ट से सीधे सबसे पहले लघु सचिवालय पहुंचे। सीएम मीटिंग के लिए ऊपर जाने लगे तो पुलिस ने भाजपा नेताओं को गेट के बाहर ही रोक दिया। सीएम अंदर चले गए। जब भाजपा नेताओं ने सीएम को फोन किया, तब भाजपा नेता गणेशी लाल, जगदीश चोपड़ा, जिला प्रभारी श्रीनिवासन, जिलाध्यक्ष अमीरचंद मेहता को ही जाने दिया गया।
सीएम ने जनता से पूछा कितनों के पास है शिकायतें, पंडाल में सभी ने हाथ खड़े किए सीएम करीब 12.40 पर मंच पर पहुंच गए। सर्वप्रथम प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला ने जनता को संबोधित किया और कहा कि कार्यकर्ता सजग प्रहरी बन कर अधिकारियों के माध्यम से जनता की समस्याओं की समाधान करें। इसके बाद सीएम ने अपना भाषण शुरू किया। सीएम ने कहा कि हुडा सरकार बड़े गड्ढे खोद कर चली गई। लाखों लोग अधिकारियों और कोर्ट के चक्कर काट रहे हैं। सरकार की प्राथमिकता सिस्टम में पारदर्शिता लाना है। सीएम ने अपना भाषण खत्म किया और जनता से पूछा कि जितने लोग आए है क्या वें सभी शिकायतें इक्ट्ठी करके अधिकारियों को दे देंगे। उन्हें जल्दी है।
शिकायतोंकी लगा दी झड़ी
तभीपंडाल में से एक बुजुर्ग बाेला कि आपसे मिलने के लिए 11 बजे से आए हैं। लोग खड़े हो गए। दूसरा बोला कि खाद की समस्या का निदान करो। सीएम चुप हो गए और माइक छोड़कर सोफे पर आकर बैठ गए। तभी भीड़ में से एक ने भावुक होकर कहा कि अधिकारियों से कई बार मिल चुके हैं, पुराने सीएम को भी दें चुके हैं। मगर कोई सुनवाई नहीं हुई। पूर्व मंत्री गणेशी लाल ने तुरंत माइक संभाला और स्थिति संभालते हुए कहा कि किसानों की समस्या का समाधान कर दिया गया है। लोग व्यवस्था बनाए रखे। सभी की शिकायतें सुनी जाएगी। मंच से पहले भारतीय विकलांग टीम के सदस्यों को सीएम से मिलने के लिए बुलाया गया सीएम ने करीब 12 बजकर 50 मिनट पर शिकायतें सुननी शुरू की। इसके बाद 1 बजकर 26 मिनट तक सीएम शिकायतें सुनते रहे। इसके बाद एसडीएम ने शिकायतें सुनी। इस मौके पर भाजपा नेता अमीरचंद मेहता, जगदीश चोपड़ा, राहुल सेतिया, सुनीता सेतिया, जगदीश नेहरा, श्याम बजाज, गुरदेव राही, यतिंद्र सिंह एडवोकेट, राजेंद्र देसूजोधा, देवराज शर्मा, पवन बैनीवाल